संदेश

अप्रैल, 2009 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुद्दों से भटकते हम

भई आजकल जूतों का बाजार गर्म है. ईराकी पत्रकार जैदी ने विश्व के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति पर जूता फेंका, तब से जूतों का भाव ही बढ़ गया है. फिर जूता फेंकने की कई और घटनाएं हुईं. और हालिया घटना हुई गृहमंत्री पी चिदंबरम की प्रेस कांफ्रेंस में. एक समय था जब किसी राज्य की विधानसभा में जूता-चप्पल फेंकने पर मीडिया के लोग (मैं भी) खूब हो-हल्ला मचाते थे. स्थिति कमोबेश आज भी कुछ वैसी ही है. हो-हल्ला खूब मचा. किसी ने जरनैल सिंह (बहुत ही वरिष्ठ हैं मुझसे) के पक्ष में, तो किसी ने उनके तरीके की खिलाफत की. मैं यहां न तो उनके पक्ष में और न ही खिलाफत में कुछ कहना चाहता हूं. मैं तो आत्ममंथन करना चाहता हूं, अपनी दशा और दिशा का. आज-कल कहीं न कहीं हम जैसे लोग ही पत्रकारिता की दशा और दिशा तय करते हैं. ऐसे में आत्ममंथन बहुत ही जरूरी हो जाता है. शुरुआत शुरू से करते हैं. पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए कोई जाता है, तो पहले दिन उसे सिखाया जाता है, कुत्ते ने आदमी को काटा, तो कोई खबर नहीं. आदमी ने कुत्ते को काटा, तो खबर बनती है. पर यहां एक सवाल उठता है कि अगर रोज-रोज आदमी कुत्ते को काटने लगे, तो कितनी बार खबर बन...