संदेश

उर्फी ने वेस्ट बेल्ट को ही बना दिया क्रॉप टॉप तो लोगों की ये रही प्रतिक्रिया

चित्र
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद फैशन को लेकर रोज कुछ न कुछ एक्सपेरीमेंट करती ही रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है और इसमें एक रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उर्फी जावेद रील में पहले पैंट और ब्रा में नजर आती हैं। फिर उनकी ओर कोई वेस्ट बेल्ट फेंकता है, जिसे वह क्रॉप टॉप के रूप में पहन लेती हैं। यह बात और है कि उनका यह क्रॉप टॉप ब्रा से भी छोटा है। वैसे ब्लैक पैंट और ब्लैक टॉप के साथ लंबी ईयर रिंग और जूड़े में उर्फी कहर ढा रही हैं। View this post on Instagram A post shared by Urrfii (@urf7i)

उफ...ब्लैक-एंड व्हाइट वीडियो में निया शर्मा की हॉटनेस, आखिर कहना क्या चाहती हैं...

चित्र
टेलीविजन सेंसेशन निया शर्मा की बोल्डनेस का हर कोई कायल है। आए दिन फैंस के लिए बोल्ड एंड ब्यूटीफुल फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी क्रॉप टॉप में नजर आती हैं तो कभी सेक्सी बिकिनी में। एक बार फिर निया ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर काफी हॉट रील शेयर की है। रिवीलिंग टॉप और पैंट में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। आंखों पर गॉगल, खुले बाल और डीप नेक टॉप के कॉम्बिनेशन पर देखने वाले की नजरें टिकी रह जाएंगी। इस रील के साथ निया ने खास कैप्शन भी दिया है, उससे (बॉय) उबरने के बाद हर लड़की की चाल....। अब इससे अंदाजा लगा लीजिए कि निया क्या कहना चाहती हैं। View this post on Instagram A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

टाइग्रेस जैसी ड्रेस में उर्फी ने बिखेरा जलवा, आप भी सीख लें पहनने का सलीका

चित्र
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद और विवादों का गहरा नाता है। आए दिन उल्टी-सीधी ड्रेस पहनकर चर्चा में रहने वाली उर्फी इस बार काफी खूबसूरत आउटफिट में नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर इस ड्रेस में फोटो पोस्ट करने के बाद महज 10 मिनट में ही उन्हें सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं। इस बार उर्फी ने सोशल मीडिया पर जो फोटो पोस्ट की है, उसमें टाइगर जैसे प्रिंट हैं। डीपनेक ड्रेस काफी रिवीलिंग है। ब्लैक एंड गोल्डन ड्रेस में उर्फी की खूबसूरती और निखर कर सामने आ रही है। साथ ही न्यूड लिपस्टिक उन पर काफी जंच रही है। बालों का जूड़ा बना रखा है। View this post on Instagram A post shared by Urrfii (@urf7i)

उर्फी की राह पर नुसरत, ऐसी आउटफिट में आईं नजर

चित्र
बॉलीवुड स्टार नुसरत बरूचा आज के समय में कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार हैं। कई हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्मों में काम कर वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं। फैंस के बीच वह काफी लोकप्रिय भी हैं। इस बार जरूर उन्होंने एक ऐसी ड्रेस कैरी कर डाली, जिससे उर्फी जावेद की याद आ गई। वही उर्फी जावेद जो अपने बेढंगे आउटफिट के कारण रोज ही चर्चा में रहती हैं। इस बार फैशन के नाम पर नुसरत ने भी कुछ ऐसा ही किया है। View this post on Instagram A post shared by Nushrratt Bharuccha (@nushrrattbharuccha) न्यूड पिंक ड्रेस में वैसे तो नुसरत काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं पर अपर हॉफ को इस ड्रेस रूपी पत्तियां ढंक रही हैं। मैचिंग सैंडिल और लंबे ईयर रिंग्स में नुसरत पर यह आउटफिट भी अच्छी लग रही है। फैंस भी उर्फी की तरह उन्हें ट्रोल करने के बजाय लाइक कर रहे हैं।

व्हाइट टॉप और ब्लैक बूट में मोनालिसा ने ढाया कहर

चित्र
भोजपुरी स्टार और इंटरनेट सेंसेशन मोनालिसा का जवाब नहीं। सोशल मीडिया पर एक्टिव मोनालिसा रोज कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इस बार उन्होंने एक साथ सात तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेरा है। इनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर डाली फोटोज में मोनालिसा ने व्हाइट टॉप पहन रखा है, जिस पर ब्लैक सर्किल्स बने हुए हैं। फुल बाजू वाली यह टॉप जैसे मोनालिसा के लिए ही बनी है। मिनिमम मेकअप और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। यही नहीं, मोनालिसा ने इसके साथ ब्लैक बूट का काम्बिनेशन चुना है जो उन्हें और आकर्षक बना रहा है। View this post on Instagram A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)