संदेश

जून, 2008 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मां रोती क्यों है

उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक प्रथा है. शादी के लिए बेटे की बारात बिदा करते समय,हर मां आखिरी बार बेटे को दूध पिलाती है.उस दौरान अधिकतर मांओं को मैंने रोते हुए देखा है. मेरी मां ने भी शादी के समय मुझे दूध पिलाया था. मैंने देखा कि उसकी आंखें नम थीं. इसका कारण आज तक ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा हूं.हर मां अपने बेटे को दूल्हा बने देखना चाहती है. उसकी खुशियां चाहती है. संतान को जरा सी तकलीफ होने पर रोने लगती है. उसकी खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए हर समय तैयार रहती है. पर जब बेटा जवान होकर दुल्हनियां लाने चलता है, तो मां रोती क्यों है? क्या इसलिए कि उस दिन उसका बेटा पराया हो जाता है. या फिर इसलिए कि उस दिन मां सबसे अधिक खुश होती है. या फिर इसलिए कि वह यह सोचती है कि जो बेटा कल तक उसकी गोद में खेलता था, कितनी जल्दी बड़ा हो गया. कारण जो भी हो, मां आखिर रोती क्यों है???????????????

प्रभात खबर के मुख्य संपादक को पहला सप्रे अवार्ड

शनिवार को भोपाल में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंशजी को पहले माधवराव सप्रे अवार्ड से सम्मानित किया गया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें २१ हजार रुपये, श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. मौके पर मीडिया के कई दिग्गज व मध्यप्रदेश सरकार के तमाम मंत्री भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वस्थ आलोचना की भूमिका में मीडिया मित्र है.

मीडिया आंदोलन नहीं करता

इस समय जिस अखबार में मैं काम करता हूं, उसका नारा है अखबार नहीं आंदोलन. सवाल इस नारे पर नहीं है. सवाल मन में भी नहीं है. सवाल उठा था उस दिन जब कोलकाता के भारतीय भाषा परिषद में एक समारोह के दौरान प्रभात खबर के मुख्य संपादक हरिवंशजी ने कहा कि अखबार आंदोलन नहीं करते. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि हमारे अखबार का नारा ही अखबार नहीं आंदोलन नहीं है,पर आज अखबार आंदोलन नहीं करते. अधिक गहराई में न जाते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर दो खबरें हों और आज की तारीख में एक को चुननी हों, तो मन साहित्य या बदलाव की खबर को चुनेगा, लेकिन दिमाग चुनेगा करीना कपूर (या शायद उन्होंने किसी और अभिनेत्री का नाम लिया था) की खबर को. आज अचानक इस विषय पर मन में कुछ भाव जाग्रत हुए, पर क्यों यह पता नहीं. शायद इसलिए कि अनिलजी (अनिल यादव जी, लखनऊ वाले) के ब्लॉग पर एसपी सिंह की बातें पढ़ने को मिलीं इसलिए या शायद तीन-चार सालों से मन में बहुत कुछ चल रहा था, वह सब बाहर आने को तैयार है. पत्रकारिता में आया था, तो धन कमाने की कोई लालसा नहीं थी. कभी धन को लेकर कोई विवाद भी नहीं हुआ. यशवंतजी इस बात के गवाह ...