टाइग्रेस जैसी ड्रेस में उर्फी ने बिखेरा जलवा, आप भी सीख लें पहनने का सलीका
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद और विवादों का गहरा नाता है। आए दिन उल्टी-सीधी ड्रेस पहनकर चर्चा में रहने वाली उर्फी इस बार काफी खूबसूरत आउटफिट में नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर इस ड्रेस में फोटो पोस्ट करने के बाद महज 10 मिनट में ही उन्हें सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं।
इस बार उर्फी ने सोशल मीडिया पर जो फोटो पोस्ट की है, उसमें टाइगर जैसे प्रिंट हैं। डीपनेक ड्रेस काफी रिवीलिंग है। ब्लैक एंड गोल्डन ड्रेस में उर्फी की खूबसूरती और निखर कर सामने आ रही है। साथ ही न्यूड लिपस्टिक उन पर काफी जंच रही है। बालों का जूड़ा बना रखा है।


टिप्पणियाँ