व्हाइट टॉप और ब्लैक बूट में मोनालिसा ने ढाया कहर
भोजपुरी स्टार और इंटरनेट सेंसेशन मोनालिसा का जवाब नहीं। सोशल मीडिया पर एक्टिव मोनालिसा रोज कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इस बार उन्होंने एक साथ सात तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेरा है। इनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर डाली फोटोज में मोनालिसा ने व्हाइट टॉप पहन रखा है, जिस पर ब्लैक सर्किल्स बने हुए हैं। फुल बाजू वाली यह टॉप जैसे मोनालिसा के लिए ही बनी है। मिनिमम मेकअप और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। यही नहीं, मोनालिसा ने इसके साथ ब्लैक बूट का काम्बिनेशन चुना है जो उन्हें और आकर्षक बना रहा है।


टिप्पणियाँ