किससे कहूं दिल का हाल
हर बात हर किसी से कही नहीं जाती
हर बात हर किसी की सुनी नहीं जाती,
उसकी भी न सुनूं ऐसा हो नहीं सकता
उसकी आंखों की नमी देखी नहीं जाती।
दिन आयेंगे बहार के है उसी का इंतजार
इस रात की सुबह स्वर्णिम नशीली होगी,
विश्वास करो मेरा, विश्वास रखो मुझ पर
यह विषैली हवा कभी मुझे तोड़ नहीं सकती।
तुम कहो दिल की हर वक्त समय है साथ
ईमान की है रोटी, ईमान की ही है धोती,
किसी के कहने से किसी का हो नहीं सकता
उनके कहने से क्या, कयामत यूं आ नहीं सकती
हर बात हर किसी की सुनी नहीं जाती,
उसकी भी न सुनूं ऐसा हो नहीं सकता
उसकी आंखों की नमी देखी नहीं जाती।
दिन आयेंगे बहार के है उसी का इंतजार
इस रात की सुबह स्वर्णिम नशीली होगी,
विश्वास करो मेरा, विश्वास रखो मुझ पर
यह विषैली हवा कभी मुझे तोड़ नहीं सकती।
तुम कहो दिल की हर वक्त समय है साथ
ईमान की है रोटी, ईमान की ही है धोती,
किसी के कहने से किसी का हो नहीं सकता
उनके कहने से क्या, कयामत यूं आ नहीं सकती
टिप्पणियाँ