बड़ी खूबसूरत है मेरी जाने बहार

बड़ी खूबसूरत है मेरी जाने बहार
बड़ी मासूमियत से करती मनुहार
साइकिल है लेनी पर बाद में लूंगी
आप जल्दी फिर आना तब खेलूंगी
बार-बार करती है मुझसे यही इजहार
बड़ी खूबसूरत है मेरी जाने बहार।
तोतली जुबां में है किस्से सुनाती
घर और स्कूल की हैं बातें बताती
मां को भी नहीं देती इसका अधिकार
फोन पर करती है है वह बातें हजार
बड़ी खूबसूरत है मेरी जाने बहार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरा याद इन्हें भी कर लोः आचार्य गया प्रसाद शुक्ल सनेही

तब यह जाना मैंने

जज्बातों की कहानी