अम्मां की याद

सोता ही नहीं यह मन कहीं खोता भी नहीं यह मन
मेरी इस बात पर मत हंसना यूं ही रोता नहीं यह मन

बात तो है और खास भी है अम्मां की आई याद बहुत है
तड़पा है बिखरा भी है बस कुछ कहता नहीं यह मन

रातें बीतीं यूं ही गिनते-गिनते दिन भी सब बीत गए
आंचल छूटा जो अम्मां का चैन नहीं पाता यह मन

उबटन होली वाला छूटा काली हो चली दिवाली है
यहां की गुझिया और पकौड़ी खा ही नहीं पाता यह मन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरा याद इन्हें भी कर लोः आचार्य गया प्रसाद शुक्ल सनेही

तब यह जाना मैंने

जज्बातों की कहानी