मौका

चलो एक बार और मुलाकात का मौका दे दो
हकीकत में न सही ख्वाब में ही तोहफा दे दो

चलन है जमाने का तुम भी तो एक राही हो
कुछ कहने कुछ सुनने का यह सौदा ही कर लो

अधूरी रह गई थीं तब बातें कुछ हमारे बीच में
यह आरजू है उतना ही गुनने का हौसला दे दो

न मांगेंगे कोई हिसाब हम अपने जख्मों का
इतनी इल्तजा तो अब ऐ दर्द-ए-दिल सुन लो

न दुआ-सलाम होगी न ही पूछेंगे हाल तुम्हारा
पर ऐसा न हो आने को कहके फिर धोखा दे दो

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरा याद इन्हें भी कर लोः आचार्य गया प्रसाद शुक्ल सनेही

तब यह जाना मैंने

जज्बातों की कहानी