आओ जरा शबाब पे
आओ जरा शबाब पे आओ तो हुजूर
रुख से जरा नकाब हटाओ तो हुजूर
बदरी में छिप के बैठा है चांद क्यूं मेरा
लब से जरा शराब छलकाओ तो हुजूर
चोरी-चोरी तकना मुस्का के छिप जाना
जुल्म है अदा कोई बताओ तो हुजूर
मुझसे अच्छा कैसे उस छत का है नसीब
अदाओं से अपनी न दिल जलाओ तो हुजूर
कहता है अक्खड़ जो सुनना जरा ध्यान से
अब तो दरियादिल बनके दिखाओ तो हुजूर
रुख से जरा नकाब हटाओ तो हुजूर
बदरी में छिप के बैठा है चांद क्यूं मेरा
लब से जरा शराब छलकाओ तो हुजूर
चोरी-चोरी तकना मुस्का के छिप जाना
जुल्म है अदा कोई बताओ तो हुजूर
मुझसे अच्छा कैसे उस छत का है नसीब
अदाओं से अपनी न दिल जलाओ तो हुजूर
कहता है अक्खड़ जो सुनना जरा ध्यान से
अब तो दरियादिल बनके दिखाओ तो हुजूर
टिप्पणियाँ