कह दो छुप के यूं न देखा करें

कह दो छुप के यूं न देखा करें
दिल में हलचल यूं न पैदा करें
सदाएं दिल की जुबां पर ले आएं
निगाहें मिला के यूं न हटाया करें
गैरों से मिलते दिखाते अदाएं
हमसे किया यूं न पर्दा करें
जमाना है ये कुछ तो कहेगा
अहसासों को यूं न रुसवा करें
हिम्मत है तो हिम्मत दिखाएं
हाल-ए-दिल का यूं न सौदा करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरा याद इन्हें भी कर लोः आचार्य गया प्रसाद शुक्ल सनेही

तब यह जाना मैंने

जज्बातों की कहानी