उर्फी ने पहनी साड़ी तो यूजर ने कहा...यह ढंग की...
बिग बॉस से सुर्खियों में आईं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का नया अवतार सामने आया है। इस बार उर्फी ने भारतीय पारंपरिक साड़ी में इंस्टाग्राम पर धमाका किया है। गोल्डन साड़ी में उर्फी ने सुबह-सुबह ही अपनी फोटो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज कैरी किया।
अब इसका क्या करें कि जैसा उर्फी के साथ हमेशा होता है, इस पोस्ट के साथ भी हो रहा है। कुछ लोगों ने कमेंट कर उर्फी की ड्रेस की तारीफ की तो कुछ उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा वंडरफुल तो दूसरे ने पोस्ट किया, यह तब भी ढंग का पहना है दीदी ने.. बताते चलें कि उर्फी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और रोज कोई न कोई पोस्ट करती रहती हैं। ठीक एक दिन पहले उर्फी ने ब्राउन पैंट और ग्रीन ब्रालेट में वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर कई यूजर ने उन्हें जमकर आड़े हाथ लिया था।


टिप्पणियाँ