अवनीत कौर की हॉट रील्स नहीं देखीं तो क्या देखा

टीवी पर धूम मचा चुकी बी टाउन की नई सेंसेशन अवनीत कौर का सोशल मीडिया से प्यार जगजाहिर है। वह डेली अपने प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम रील्स से भी उन्हें काफी मोहब्बत है। अलग-अलग साउंड और सॉन्ग पर रील्स बनाना लगता है उनके शगल में शुमार हो चुका है। अवनीत को इसमें कई प्रशंसा मिलती है तो कुछ ट्रोल भी करते हैं। हालांकि, वह इन्हें शेयर करना नहीं भूलतीं।
हाल ही में अवनीत ने फोटोशूट का हॉट वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पौने चार मिलियन से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक मिल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने एक नई रील शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे भी दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस उनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं।
बताते चलें कि पंजाबी बाला अवनीत ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। काफी कम उम्र में वह कई रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुकी हैं और कई सीरियल में भी काम किया। अब वह बॉलीवुड में कदम आगे बढ़ा चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरा याद इन्हें भी कर लोः आचार्य गया प्रसाद शुक्ल सनेही

तब यह जाना मैंने

जज्बातों की कहानी