ऐसे कपड़ों में फूल तोड़ती दिखीं उर्फी, लोगों ने कहा कुछ तो शर्म करो

उर्फी जावेद का भी कोई जवाब नहीं। सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर आग लगाने के लिए रोज कुछ न कुछ पोस्ट कर ही देती हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की है। इसमें वह खूबसूरत फूल तोड़ती नजर आ रही हैं। यह बात और है कि इस दौरान उन्होंने जो कपड़े पहने हैं, लोगों की नजर उसी पर जा रही है। जी हां, उर्फी ने कपड़ों के नाम पर टू पीस बिकनी पहनी है। काले रंग की यह बिकनी पहन वह सफेद फूल तोड़ रही हैं।
उनके इस ड्रेसिंग सेंस की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई भड़क भी गए हैं। एक यूजर ने उन्हें सलाह दे डाली कि कुछ तो शर्म करो। वहीं एक अन्य ने कहा कि फेमस होने के लिए यह लड़की कुछ भी करती है। एक अन्य ने कहा कि आपको फूल नहीं, कपड़ों की जरूरत है। हालांकि, कुछ ने उन्हें हॉट और सेक्सी भी बताया है।
अपने पहनावे को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाली उर्फी ने इससे पहले गोल्डन साड़ी में धमाल मचाया था। डीप नेक ब्लाउज में पल्लू गिराकर ली गई फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली थी। https://www.instagram.com/p/CbjV05cooRY/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरा याद इन्हें भी कर लोः आचार्य गया प्रसाद शुक्ल सनेही

तब यह जाना मैंने

जज्बातों की कहानी