इंस्टाग्राम पर झलका कियारा आडवाणी का रील प्रेम
शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक से चर्चा में आया था पर इस चाइनीज एप पर भारत में बैन के बाद इंस्टाग्राम ने मौके का फायदा उठा और रील्स शुरू कर दीं। अब स्थिति यह है कि हर आम-ओ-खास इस प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता है। बॉलीवुड के नामी-गिरामी सेलिब्रिटी हों, संघर्ष कर रहे कलाकार या सड़क पर मूंगफली बेचने वाला, सबमें इसका क्रेज दिखता है। ऐसे में भला कियारा आडवाणी कैसे इससे दूर रह सकती थीं। उन्होंने खास रील के लिए समय निकाला और पोस्ट भी किया। इसके साथ कियारा ने कैप्शन भी लिखा है, जब आप रील के लिए समय पर तैयार हों। इसके पहले भी कियारा समय समय पर रील्स अपलोड करती रही हैं।

टिप्पणियाँ