तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाया था किरदार, अब दिखा बोल्ड अवतार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में किसी जमाने में सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली अब काफी बोल्ड हो गई हैं। अपनी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल तस्वीरें भी आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। फैंस की ओर से इन्हें काफी रिस्पांस भी मिलता है।
इस बार निधि ने कलरफुल बिकिनी में अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जो काफी धमाल मचा रही है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि निधि किस तरह से वाटर एक्टिविटी का आनंद ले रही हैं। बिकिनी और बिना मेकअप वाले लुक में निधि कहर ढाती दिख रही हैं।
निधि की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक हजारों लोग लाइक बटन दबा चुके हैं। कमेंट करने वालों की भी संख्या कम नहीं है। लहरों पर मस्ती करतीं निधि की यह तस्वीर आपको भी जरूर पसंद आएगी।

टिप्पणियाँ