भोजपुरी सेंसेशन मोनालिसा ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में ढाया कहर
भोजपुरी सेंसेशन मोनालिसा उन एक्ट्रेसेज में शुमार हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। रोज कोई न कोई फोटो या वीडियो शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब मोनालिसा ने ऐसी ही और फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
नई फोटो में मोनालिसा ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी है। ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट और व्हाइट-ब्लैक प्रिंटेड स्कर्ट में वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। इस पर कर्ली हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। मेकअप की बात करें तो इस लुक के साथ मोनालिसा ने डबल कलर आई शैडो का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ग्लासी लिपस्टिक में गॉर्जियस लग रही हैं।
इस लुक में मोनालिसा ने एक साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जिन पर फैंस के लाइक और कमेंट बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे पहले मोनालिसा ने ब्लू बिकिनी में फोटो शेयर कर इंटरनेट पर धमाल मचाया था।


टिप्पणियाँ