मोनालिसा ने ऐसा क्या कर डाला, लोग कहने लगे हॉटी नॉटी
भोजपुरी स्टार मोनालिसा आजकल अपने पति के साथ स्मार्ट जोड़ी में धमाल मचा रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया का क्रेज उनके सिर से उतरा नहीं है। रोज कम से कम एक रील या फोटो पोस्ट करना उनका प्यारा शगल लगता है। कोई दिन खाली नहीं जाता, जब वह कुछ न कुछ पोस्ट करती न हों। एक दिन पहले ही उन्होंने शॉर्ट ब्लैक स्कर्ट और प्रिंटेड टॉप में कहर ढाया था।
अब मोनालिसा ने एक रील पोस्ट की है। दो अलग-अलग ड्रेस में पोस्ट इस वीडियो में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। पहले शॉर्ट पिंक स्कर्ट और टॉप में दिख रहीं मोनालिसा अचानक ग्रीन फ्लोरल टॉप और ग्रीन पैंट में नजर आने लगती हैं। इसके साथ डांस करतीं मोनालिसा का रूप देखते ही बन रहा है। बड़ी ईयररिंग और अंगुली में रिंग के साथ करीने से सजे बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
यह रील पोस्ट करते ही लाइक्स और कमेंट्स आने लगे। एक यूजर ने लिखा है, हॉटी-नॉटी तो मोनालिसा ने उन्हें इमोजी भी भेजी है। इसके अलावा ढेरों हार्ट और दूसरी इमोजी से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है।



टिप्पणियाँ