ब्लैक बिकिनी में उर्फी ने बढ़ाई सोशल मीडिया पर गर्मी, कही यह बात
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का जलवा जारी है। एक दिन पहले ब्लैक बिकिनी में फूल तोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर धमाल मचाने के बाद अब उर्फी ने उसी से जुड़ी फोटो भी पोस्ट की हैं। एक साथ तीन फोटो डालकर उर्फी ने लिखा है, आई थिंक आई एम गिफ्ट ऑफ गॉड यानी मैं सोचती हूं कि मैं ईश्वर का उपहार हूं। वैसे उर्फी की इस बात में कोई अतिश्योक्ति भी नहीं है, क्योंकि इस धरती पर हर चीज ईश्वर का गिफ्ट ही है।
उर्फी के इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डालने के 50 मिनट के भीतर ही 35 हजार से भी अधिक लोगों ने इसको लाइक किया। आठ सौ से भी अधिक लोग कमेंट भी कर चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले उर्फी ने गोल्डन साड़ी में धमाल मचाया था। डीप नेक ब्लाउज में पल्लू गिराकर ली गई फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली थी।


टिप्पणियाँ