मोनालिसा ने पुरानी फोटो से पानी में लगाई आग
आजकल भोजपुरी कलाकारों का भी सोशल मीडिया पर जलवा है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में फैंस के साथ जुड़ा रहता है। कई तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन्हीं में से एक नाम है भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा का। वह आए दिन कोई न कोई पोस्ट करती ही रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। मालदीव की यह फोटो पूल के किनारे की है। ब्लू बिकिनी में मोनालिसा का जलवा देखते ही बन रहा है।
आजकल मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह के साथ स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में खूब धमाल मचा रही हैं।

टिप्पणियाँ