साड़ी में सजीं उर्फी तो लोगों ने कहा आय हाय ये क्या देख लिया, विश्वास नहीं होता
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है। इस बार उन्होंने आय हाय मजे... धुन पर इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की है। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल साड़ी और मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है। इसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में उर्फी ने बालों का जूड़ा बनाया और है कानों में बड़े-बड़े झुमके डाल रखे हैं। इसके साथ हल्का मेकअप उन्हें बला का खूबसूरत बना रहा है। उर्फी के वीडियो डालते ही लाइक्स और कमेंट्स की भरमार शुरू हो गई। शुरुआती कुछ ही घंटों में 24 हजार से लाइक्स मिल चुके हैं। अब तक 1.34 लाख लोग यह वीडियो देख भी चुके हैं।
इस रील पर कमेंट करते हुए फैंस ने उन्हें गार्जियस बताया है। एक यूजर ने तो लिखा है कि आय ये क्या लिया...। आज सही कपड़ों में...विश्वास नहीं हो रहा।


टिप्पणियाँ